युवाओं के लिए AI बना Love Guru: अकेलेपन को कर रहा दूर, इन 3 शहरों के लोग अपने पार्टनर से ज्यादा...

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 11:42 AM

after bengaluru the trend of ai intimacy has grown in visakhapatnam and kochi

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि कि AI का इस्तेमाल अब सिर्फ पढ़ाई-लिखाई, कोडिंग, नौकरी ढूंढने या ऑफिस की ईमेल ड्राफ्ट करने तक सीमित नहीं रह गया है। भारत के युवा अब अपनी पर्सनल लाइफ, प्यार, रोमांस और फिजिकल एजुकेशन (यौन स्वास्थ्य) से जुड़े बेहद निजी...

AI Intimacy Survey : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि कि AI का इस्तेमाल अब सिर्फ पढ़ाई-लिखाई, कोडिंग, नौकरी ढूंढने या ऑफिस की ईमेल ड्राफ्ट करने तक सीमित नहीं रह गया है। भारत के युवा अब अपनी पर्सनल लाइफ, प्यार, रोमांस और फिजिकल एजुकेशन (यौन स्वास्थ्य) से जुड़े बेहद निजी सवालों के जवाब पाने के लिए भी एआई का सहारा ले रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में देश के बड़े महानगरों के साथ-साथ अब छोटे शहर (टियर-2 सिटीज) भी तेजी से आगे निकल रहे हैं। एक हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि टेक राजधानी बेंगलुरु के बाद अब कोच्चि, कोयंबटूर और विशाखापट्टनम जैसे शहरों में भी लोग AI से अपनी सीक्रेट फैंटेसी और रिश्तों पर खुलकर सवाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विधवा को देख ऑटो चालक की डोल गई नियत, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए संबंध, फिर गर्भवती होते ही...

जानें क्या होता है यह AI इंटिमेसी सर्वे?

यह चौंकाने वाली जानकारी 'ग्लीडन-इप्सोस' (Gleeden-Ipsos) द्वारा संयुक्त रूप से किए गए एक देशव्यापी सर्वे में सामने आई है। इस रिसर्च में भारत भर के 1500 से अधिक लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई कि भारतीय लोग फिजिकल एजुकेशन, रिलेशनशिप एडवाइस (रिश्तों की सलाह), पर्सनल फैंटेसी और इंटिमेसी से जुड़ी गुप्त बातों के लिए एआई (जैसे चैटबॉट्स) का इस्तेमाल करने में कितने सहज (Comfortable) हैं।

PunjabKesari

वहीं सर्वे के अनुसार अलग-अलग शहरों के लोगों ने एआई को लेकर अपनी सोच और पसंद को खुलकर साझा किया है:

यह भी पढ़ें: 16 July Petrol-Diesel Price: हो गई पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी, जानें क्या है आज के भाव, देखें पूरी लिस्ट

1. Bengaluru 

देश की सिलिकॉन वैली इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है। यहां के लोग अपनी लव-लाइफ में तकनीक का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं। 77% लोग शारीरिक और यौन स्वास्थ्य की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करने को तैयार हैं। 75% लोग अपनी रोमांटिक और इंटिमेट स्किल्स (रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके) को सुधारने के लिए एआई की मदद लेना चाहते हैं। 67% लोग अपनी बेहद निजी फैंटेसी एआई चैटबॉट्स के साथ शेयर करने में पूरी तरह कंफर्टेबल हैं।

PunjabKesari

2. Visakhapatnam 

बेंगलुरु के बाद विशाखापट्टनम ने सबको हैरान किया है जहां तकनीक को लेकर सोच तेजी से बदली है। 62% लोग फिजिकल एजुकेशन के लिए एआई को सही माध्यम मानते हैं। 60% लोग एआई के साथ रोमांटिक या इंटिमेट टेक्स्ट चैट करने को तैयार हैं। 58% लोग एआई द्वारा तैयार किए गए फैंटेसी विजुअल्स (तस्वीरें/ग्राफिक्स) देखना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

3. Coimbatore

तमिलनाडु के इस औद्योगिक शहर में भी एआई का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। 52% लोग अपनी पर्सनल लाइफ और गुप्त इच्छाओं पर एआई से बेझिझक बात कर सकते हैं। 50% लोग फिजिकल एजुकेशन से जुड़े गाइड्स के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

PunjabKesari

4. Kochi

केरल के कोच्चि में आंकड़े बाकी तीन शहरों से थोड़े कम जरूर हैं लेकिन बदलाव साफ दिख रहा है। 45% लोग एआई के साथ रोमांटिक बातचीत करने या अपनी सीक्रेट्स साझा करने में रुचि रखते हैं। 43% लोग सेक्सुअल हेल्थ (यौन स्वास्थ्य) से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर डॉक्टर के पास जाने से पहले एआई से सलाह लेना पसंद करते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!