भारत ने शुरू की द.कोरियाई नागरिकों के लिए वीजा सुविधा

Edited By Tanuja,Updated: 09 Dec, 2018 05:37 PM

after japan india starts visa on arrival for south korean nationals

भारत ने दक्षिण कोरिया के नागरिकों के आगमन पर वीजा सुविधा शुरु की है। इस कदम से पर्यटकों और व्यावसायिक आगंतुकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है...

इंटरनेशनल डैस्कः भारत ने दक्षिण कोरिया के नागरिकों के आगमन पर वीजा सुविधा शुरु की है। इस कदम से पर्यटकों और व्यावसायिक आगंतुकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। जापान के बाद दक्षिण कोरिया ऐसा दूसरा देश है जिसके नागरिकों को अब भारत ‘आगमन पर वीजा’ की सुविधा दे रहा है।
PunjabKesari
जापान के नागरिकों को यह सुविधा मार्च 2016 से मिल रही है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए यह सुविधा एक अक्टूबर, 2018 से प्रभावी हो गई है। जापानी नागरिकों की तरह दक्षिण कोरिया के नागरिकों को भी दोहरे प्रवेश की सुविधा शामिल है। हालांकि यात्रा 60 दिनों की अवधि से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
PunjabKesari
कारोबार, पर्यटन, सम्मेलन या चिकित्सा के उद्देश्य से आने वाले दक्षिण कोरियाई नागरिक इस सुविधा का लाभ लेकर छह निर्दिष्ट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद से देश में प्रवेश कर सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार हर साल करीब 2 लाख भारतीय वीजा दक्षिण कोरिया के नागरिकों को दिए जाते हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत सैलानी होते हैं। औसतन 600 दक्षिण कोरियाई नागरिक हर दिन दिल्ली आते हैं।
PunjabKesari
हालांकि इससे पहले ‘आगमन पर वीजा’ सुविधा की पेशकश 12 देशों कंबोडिया, फिनलैंड, इंडोनेशिया, जापान, लाओस, लक्जमबर्ग, म्यामां, न्यूजीलैंड, फिलीपीन, सिंगापुर, वियतनाम और दक्षिण कोरिया को की गई थी। लेकिन ‘ई-टूरिस्ट वीजा’ योजना की शुरुआत के बाद नवंबर 2014 में इसे रोक दिया गया। ‘ई-टूरिस्ट वीजा’ सुविधा में अब 166 देश शामिल हैं और विदेशी नागरिक पर्यटन, व्यवसाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा और सम्मेलन के उद्देश्य से 72 घंटे के अंदर ऑनलाइन वीजा पा सकते

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!