रानू मंडल के बाद उबर कैब ड्राइवर ने गाया शानदार गाना, आवाज सुन आप भी कहेंगे 'वाह'

Edited By vasudha,Updated: 16 Sep, 2019 05:43 PM

after ranu mandal uber cab driver sang a great song

रानू मंडल को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी सुरीली आवाज के चलते वह रातों रात स्टार बन गई। रानू मंडल की तरह ही एक उबर कैब ड्राइवर का भी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ​वह फिल्म आशिकी का गाना नजर के सामने गाता सुनाई दे रहा है...

नेशनल डेस्क: रानू मंडल को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी सुरीली आवाज के चलते वह रातों रात स्टार बन गई। रानू मंडल की तरह ही एक उबर कैब ड्राइवर का भी वीडियो  सामने आया है, जिसमें ​वह फिल्म आशिकी का गाना नजर के सामने गाता सुनाई दे रहा है। उसकी आवाज कुमार सानू से काफी मिलती जुलती है। 

 

दरसल असल के गौरव नाम के शख्स ने ट्विटर पर एम वीडियो शेयर किया, जिसमें कैब ड्राइवर बेहद ​ही सुरीली आवाज में 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' का गाना 'नजर के सामने' गाकर सुना रहा है। उसकी आवाज इतनी सुरीली है कि लोग इसे बार बार सुनने को मजबूर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

गौरव ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उबर कैब चालक विनोद जी से लखनऊ में मिला। वह एक बेहतरीन गायक हैं। मैंने उनसे अपने लिए यात्रा खत्म होने के बाद गाना गाने को कहा। और क्या चाहिए।उन्होंने लिखा कि प्लीज इनका वीडियो देखिए और इन्हें प्रसिद्ध कीजिए। इनका खुद का यूट्यूब चैनल Youtube music है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!