Edited By Yaspal,Updated: 07 Mar, 2021 09:12 PM
असम के चुनाव प्रचार में कांग्रेस गलत तस्वीर के बाद एक बार फिर एक वीडियो ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। दरअसल, असम कांग्रेस ने झारखंड में एक मॉक ड्रिल के वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया और इसे असम में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन...
नेशनल डेस्कः असम के चुनाव प्रचार में कांग्रेस गलत तस्वीर के बाद एक बार फिर एक वीडियो ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। दरअसल, असम कांग्रेस ने झारखंड में एक मॉक ड्रिल के वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया और इसे असम में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान 5 लोगों के मारे जाने की घटना के तौर पर इस वीडियो को पेश किया गया।
असम के वित्त मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रदेश कांग्रेस इकाई को "फेक न्यूज फैक्ट्री" करार दिया है। असम कांग्रेस इकाई ने पिछले गुरुवार को 2.47 मिनट का एक वीडियो जारी साझा किया था। दो मिनट के एक वीडियो में वायसओवर करने वाला व्यक्ति कह रहा था कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 5 लोग मारे गए थे, जबकि वीडियो में कथित तौर भीड़ पर पुलिस की फायरिंग को दिखाय जा रहा है।