BJP से मिली हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, वरिष्ठ नेताओं ने की पेशकश

Edited By vasudha,Updated: 27 May, 2019 06:08 PM

after the defeat from bjp congress leaders give resigns

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल पुथल मच गई है। कांग्रेस नेता हार से इस कदर आहत हुए कि उन्होेंने पार्टी से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया।अशोक चव्हाण, राज बब्बर, कमलनाथ के बाद अब झारखंड में पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार ने भी अपना...

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल पुथल मच गई है। कांग्रेस नेता हार से इस कदर आहत हुए कि उन्होेंने पार्टी से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया।अशोक चव्हाण, राज बब्बर, कमलनाथ के बाद अब झारखंड में पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार ने भी अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है।

PunjabKesari

दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, अमेठी ज़िला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, ओडिशा कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक, ओडिशा कांग्रेस कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास और कर्नाटक कांग्रेस कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष एच के पाटिल समेत कई छोटे-बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राहुल गांधी ने खुद भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन उनका नामंजूर कर दिया गया। 
PunjabKesari

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील झाखड़ ने भी अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वह गुरदासपुर सीट से सनी देओल से चुनाव हार गए थे। बता दें कि कांग्रेस को यूपी में 80 में से 1, महाराष्ट्र में 48 में से 1 और मध्य प्रदेश में 29 में से सिर्फ एक सीट मिली है। झारखंड में भी पार्टी 14 सीटों में से सिर्फ 1 ही अपने नाम कर पाई है। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!