राजीव गांधी का नाम लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, याद दिलाया हम दो हमारे दो वाला तंज

Edited By Yaspal,Updated: 06 Jul, 2019 11:48 PM

after the defeat parties break down but not bjp amit shah

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को कहा कि चुनावों में हार के बाद कई पार्टियां विभाजित हो जाती हैं क्योंकि वह ‘‘व्यक्ति, परिवार और जाति के आधार'''' पर चलती हैं, लेकिन भाजपा के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा...

हैदराबादः भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को कहा कि चुनावों में हार के बाद कई पार्टियां विभाजित हो जाती हैं क्योंकि वह ‘‘व्यक्ति, परिवार और जाति के आधार'' पर चलती हैं, लेकिन भाजपा के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा के आधार पर पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुई है।

एक हार से टूट गई कई पार्टियां
तेलंगाना में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि देश के चुनावी इतिहास में कई पार्टियां महज एक ही हार से टूट गई और विभाजित हो गई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी वर्णमाला ‘‘ए-बी-सी-डी...'' में ऐसा कोई अक्षर नहीं है, जिस पर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के टूटने के बाद कोई पार्टी नहीं बनी हो। कांग्रेस ‘ओ', कांग्रेस ‘यू'...सभी (ए-बी-सी-डी...) नाम से कांग्रेस पार्टी बनी है।

कुछ पार्टी व्यक्ति, परिवार और जाति पर चलती हैं
शाह ने कहा कि केवल एक हार के बाद कांग्रेस पार्टी टूट गई। उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी भी टूट गई। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी पार्टियां हार बर्दाश्त नहीं कर सकती क्योंकि वे व्यक्ति, परिवार और जाति के आधार पर चलती हैं।'' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि भाजपा के साथ ऐसा नहीं है, ‘‘जो विचारधारा पर आधारित है और भारत माता को ‘विश्व गुरु' बनाने के सपने के साथ आगे बढ़ रही है।''

सदस्यता अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत करने से पहले भाजपा अध्यक्ष हैदराबाद के नजदीक स्थित एक आदिवासी परिवार के घर गए और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लोकसभा में केवल दो सदस्य होने के लिए भाजपा का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वे ‘‘परिवार नियोजन'' में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह है कि कांग्रेस को संसद में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा तक नहीं मिला, जबकि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयी है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!