विशाखापट्टनम के बाद अब छत्तीसगढ़ की पेपर मिल में गैस लीक, 7 मजदूर झुलसे

Edited By Yaspal,Updated: 07 May, 2020 10:49 PM

after visakhapatnam gas leaks in chhattisgarh s paper mill 7 workers scorched

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले की एक पेपर मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए हैं। रायगढ़ जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुसौर क्षेत्र के तेतला गांव में स्थित शक्ति पेपर मिल में बुधवार शाम जहरीली गैस की चपेट में आने से सात...

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले की एक पेपर मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए हैं। रायगढ़ जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुसौर क्षेत्र के तेतला गांव में स्थित शक्ति पेपर मिल में बुधवार शाम जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शक्ति पेपर मिल में पुनर्चक्रण का कार्य किया जाता है। लॉकडाउन के दौरान बंद इस मिल को शुरू करने से पहले मजदूर पुनर्चक्रण चैम्बर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हानिकारक गैस के संपर्क में आने से मजदूरों की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
PunjabKesari
भर्ती कराए गए कुल सात मजदूरों में तीन मजदूरों को डोलामणि सिदार ‘35 वर्ष, सुरेंद्र गुप्ता ‘28 वर्ष’ और अपधर मालाकार ‘40 वर्ष’ को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अन्य चार मजदूर पुरन्धन कुमार ‘21 वर्ष, अनिल कुमार ‘22 वर्ष’, निमाणी भोय ‘40 वर्ष’ और रंजीत सिंग ‘34 वर्ष’ का इलाज रायगढ़ जिले में ही किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह बीमार मजदूरों से मिलने संजीवनी अस्पताल पहुंचे थे।
PunjabKesari
रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मजदूर बुधवार को टंकी की सफाई कर रहे थे कि तभी वे गैस की चपेट में आ गए। लेकिन मिल के मालिक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। गुरुवार को जब अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब मामला सामने आया।
PunjabKesari
सिंह ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुनर्चक्रण चैंबर से कुछ जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसकी चपेट में आने से मजदूर बीमार हुए थे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जल्द ही इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!