समाज के सभी वर्गों के खिलाफ हैं कृषि संबंधी कानून: सुरजेवाला

Edited By Pardeep,Updated: 04 Dec, 2020 11:13 PM

agricultural laws are against all sections of society surjewala

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानून समाज के सभी वर्गों के खिलाफ हैं तथा इनके लागू होने से कुछ कंपनियां मनमाने ढंग से अनाज

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानून समाज के सभी वर्गों के खिलाफ हैं तथा इनके लागू होने से कुछ कंपनियां मनमाने ढंग से अनाज का दाम तय करेंगी। सुरजेवाला ने पार्टी की एक डिजिटल परिचर्चा में कहा, ‘‘मोदी सरकार के ये काले कानून केवल किसान के खिलाफ नहीं हैं। ये काले कानून इस देश के आम जन-मानस, मध्य वर्ग, निम्न मध्य वर्ग, गरीब, मजदूर सभी वर्गों के खिलाफ हैं।'' 
PunjabKesari
उन्होंने सवाल किया, ‘‘देश में 62 करोड़ किसान हैं। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 82 करोड़ हिंदुस्तानियों को राशन देना अनिवार्य है। कई अन्नपूर्णा योजनाएं और दूसरी योजनाएं हैं। जब किसानों से सीधे सरकार अनाज नहीं खरीदेगी तो फिर राशन दुकानों पर सस्ता अनाज कैसे मिलेगा?'' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आने वाले समय में कुछ बड़े औद्योगिक समूह अनाज के दाम तय करेंगे और लोगों को महंगे दामों में अनाज मिलेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!