उपेन्द्र कुशवाहा से मिले अहमद पटेल, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज

Edited By Pardeep,Updated: 15 Dec, 2018 11:54 PM

ahmed patel who is from upendra kushwaha spearheading speculation in congress

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शनिवार को रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात की। कुशवाहा ने हाल में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मुलाकात को बिहार में विपक्ष के महागठबंधन को मजबूत बनाने के प्रयासों के...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शनिवार को रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात की। कुशवाहा ने हाल में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मुलाकात को बिहार में विपक्ष के महागठबंधन को मजबूत बनाने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है। 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि कांग्रेस के साथ कुशवाहा की यह पहले दौर की बातचीत है और उनकी पार्टी को ‘सकारात्मक’ परिणामों की उम्मीद है। कांग्रेस के प्रमुख नेता पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।

रालोसपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था और तीन सीटों पर विजय हासिल की थी। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के हाथ मिलाने के साथ ही दोनों दलों के बीच तनाव शुरू हो गया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा को दो सीटों पर चुनाव लडऩे का प्रस्ताव दिया गया था।      

    

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!