एम्स के सीनियर डॉक्टर ने जूनियर को मारा थप्पड़, हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Apr, 2018 01:12 PM

aiims senior doctor slaps junior  resident doctor on strike

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर अपने एक सहकर्मी को सीनियर डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। हड़ताल के कारण आज एम्स में स्वास्थ्य सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुयी है। एक वरिष्ठ...

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर अपने एक सहकर्मी को सीनियर डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। हड़ताल के कारण आज एम्स में स्वास्थ्य सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुयी है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आपात और आईसीयू सेवा सामान्य है, लेकिन सभी नियमित सर्जरी रद्द कर दी गई है। आउट पेशेंट क्लीनिक (ओपीडी) में काम चल रहा है। सभी शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने रोगियों की देखभाल के लिए एक आपात योजना बनाई है।

प्रशासन ने आदेश में कहा है, ‘‘जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक ओपीडी सेवा प्रतिबंधित तरीके से चलेगी। ओपीडी में केवल पहले से समय लेने वाले मरीजों को देखा जाएगा। संबंधित विभागाध्यक्षों/ यूनिट के निर्णय पर संबंधित ओपीडी में संकाय की उपलब्धता के आधार पर ओपीडी में नए मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। नए और पुराने मामले में तत्काल कोई पंजीकरण नहीं किया जाएगा।’’ इसमें जोर देकर कहा गया है कि नियमित सर्जरी रद्द कर दी गई है और केवल आपात स्थिति वाली सर्जरी ही की जाएगी। डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रतिबंधित आधार पर चलाई जाएंगी।

गुरुवार को देर रात एक बयान में एम्स ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई थी जिसके बाद सीनियर डॉक्टर ने अपने सहकर्मी से माफी मांगी। कल अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए डॉक्टरों ने सीनियर डॉक्टर को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की। यह सीनियर डॉक्टर संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। विरोध जताते हुए डॉक्टरों ने कल हेलमेट पहन कर काम किया। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें। रेजिडेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर ने सीनियर रेजीडेंट को र्निसंग स्टॉफ, सहर्किमयों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा। इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में है और अपने घर चला गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!