वायुसेना प्रमुख बोले- राफेल और सुखोई साथ उड़ेंगे तो कांपेगा दुश्मन

Edited By Yaspal,Updated: 16 Dec, 2019 06:24 PM

air force chief said  if rafale and sukhoi fly together the enemy will tremble

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत में राफेल आने के बाद वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना अपने बाकी लड़ाकू विमानों को लगातार अपग्रेड कर रही है। जैसे ही ये

नेशनल डेस्कः भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत में राफेल आने के बाद वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना अपने बाकी लड़ाकू विमानों को लगातार अपग्रेड कर रही है। जैसे ही ये सारे फाइटर जेट्स अपग्रेड हो जाएंगे, हमारी वायुसेना बहुत ताकतवर हो जाएगी क्योंकि राफेल और सुखोई-30MKI का कॉम्बिनेशन बेहद खतरनाक होगा। क्योंकि ये दोनों जब उड़ेंगे, तब दुश्मनों के होश उड़ जाएंगे।

एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा कि लोग सोचते हैं कि राफेल आने से कैसे ताकत बढ़ेगी? लेकिन हमारे सारे लड़ाकू विमान अपग्रेड हो रहे हैं? हम राफेल और सुखोई-30 एमकेआई का बेहद खतरनाक लीथल कॉम्बिनेशन बना रहे हैं? इसी तरह चिनूक और अपाचे की ताकत भी हमारे पास है। अवाक्स और फ्लाइंग रीफ्यूलिंग की मात्रा बढ़ा रहे हैं।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमारा सिक्योरिटी सिनेरियो बदल रहा है। एयरफोर्स में लगातार विकास का अभ्यास चल रहा है। हमारी वायुसेना लगातार विकसित हो रही है। अब उप-महाद्वीपीय जंग बड़ा खतरा है। इससे लड़ना बेहद जरूरी है। यह पारंपरिक युद्ध जैसा नहीं है। टारगेट को ध्वस्त करना जरूरी है। हमारा नुकसान कम हो और कोलेटरल डैमेज कम हो, यही प्रयास रहता है। मई 2020 तक चार राफेल आ जाएंगे। इसके बाद सुखोई-30MKI के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत खतरनाक होगा।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा कि हमने पूरे देश के सारे रडार एकसाथ जोड़ लिए हैं। उनकी सही नेटवर्किंग कर ली है। इसकी वजह से हम पूरे देश की निगरानी कर सकते हैं। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सरफेस टू एयर मिसाइल और आकाश सिस्टम आने से हमारी वायु रक्षा प्रणाली बेहद मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि हमें देश में ही फाइटर जेट बनाने हैं। स्वदेशी होने से पैसा बचता है। अगर अपने विमान बाहर जाएंगे तो पैसा आएगा। डीआरडीओ को आगे बढ़ना होगा। पीएसयू को तेजी से काम करना होगा। निजी कंपनियों को आगे आना होगा। ताकि स्वदेशी बढ़े।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!