कोविंद ने साइप्रस के उद्यमियों को भारत में निवेश का दिया न्योता

Edited By vasudha,Updated: 03 Sep, 2018 07:08 PM

air force launched rafale aircraft on airbase

सरकार के 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमानों को खरीदने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच ग्वालियर और आगरा में भारतीय वायुसेना के साथ तीन राफेल लड़ाकू विमानों को अभ्यास में शामिल किया गया है...

नेशनल डेस्क:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साइप्रस को भारत के स्मार्ट शहर, बुनियादी ढांचा, डिजिटलीकरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया है। उन्होंने सोमवार को यहां इस भूमध्यसागरीय देश के भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान का भी उल्लेख किया। भारत में साइप्रस आठवां सबसे बड़ा निवेशक है। दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 8.2 अरब डॉलर है।
PunjabKesari
साइप्रस में प्रतिनिधि सभा में अपने संबोधन में कोविंद ने कहा कि भारत एक रोमांचक गंतव्य है और वहां आकर्षक कारोबारी अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल इंडिया मिशन, स्मार्ट शहर मिशन और बिजली और ऊर्जा, राजमार्ग और बंदरगाह और जहाजरानी जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत पर्यटन को व्यापक पैमाने पर प्रोत्साहन दे रहा है। इसके तहत वीजा प्रावधानों को सरल किया जा रहा है और बुनियादी ढांचा तथा अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
 PunjabKesari

कोविंद ने कहा कि भारत व्यापार के लिए खुला है। साइप्रस का स्वागत करने को तैयार है। उन्होंने साइप्रस को एक जिम्मेदार देश बताते हुए उसके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की दावेदारी को समर्थन के लिए आभार जताया।       

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!