पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव, रास्ते से लौटा Air India का मॉस्को जा रहा विमान

Edited By Anil dev,Updated: 30 May, 2020 03:57 PM

air india delhi moscow flight returns midway

पायलट के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद एयर इंडिया का दिल्ली से मास्को जाने वाला विमान आधे रास्ते से दिल्ली लौटा आया।

नई दिल्लीः ‘वंदे भारत मिशन' के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रहे एयर इंडिया के विमान के पायलट की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उड़ान आधे रास्ते से वापस लौट आई। सूत्रों ने बताया कि विमान ने शनिवार सुबह मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को रूस से वापस लाया जाना था। रास्ते में पायलट को जानकारी दी गई कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया। अब विमान को पूरी तरह विसंक्रमित करने के बाद नएचालक दल के साथ मॉस्को भेजा जाएगा। 

इस संबंध में पूछे जाने पर एयर इंडिया ने मामले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है हालाँकि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि मॉस्को से दिल्ली के रास्ते जयपुर जाने वाली उड़ान में ‘तकनीकी कारणों' से देरी हो रही है। स्थानीय समयानुसार उड़ान सुबह 11.50 बजे रवाना होनी थी। उसने अभी उड़ान के लिए कोई नया समय नहीं बताया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!