Edited By Yaspal,Updated: 15 Jan, 2020 09:02 PM
एयर इंडिया की वाशिंगटन-दिल्ली उड़ान ब्रेकिंग प्रणाली में गड़बड़ी के कारण 57 घंटे की देरी से बुधवार को रवाना हुई। इस विमान को रविवार सुबह 10.25 बजे अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डी सी से रवाना होना था
नई दिल्लीः एयर इंडिया की वाशिंगटन-दिल्ली उड़ान ब्रेकिंग प्रणाली में गड़बड़ी के कारण 57 घंटे की देरी से बुधवार को रवाना हुई। इस विमान को रविवार सुबह 10.25 बजे अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डी सी से रवाना होना था।
विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एयर इंडिया की एआई104 वॉशिंगटन-दिल्ली उड़ान को बुधवार की सुबह आवश्यक कल-पुर्जे मिलने के बाद रवाना किया गया। विमान जल्द ही दिल्ली में उतरेगा।'' अधिकारी ने बताया कि जब यह गड़बड़ी हुई तब विमान में 133 यात्री सवार थे।
अधिकारी ने बताया कि लगभग आधी संख्या में यात्रियों को सड़क मार्ग से मंगलवार को नेवार्क ले जाया गया और वहां से उन्हें एयर इंडिया के विमान से दिल्ली भेजा गया।