एयर इंडिया भरेगी दिल्ली से वाशिंगटन के लिए सीधी उड़ान

Edited By ,Updated: 11 Apr, 2017 06:07 PM

air india will direct flights from delhi to washington

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अमरीक सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को एयर इंडिया द्वारा नई दिल्ली से वाशिंगटन की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। ...

जालंधर (बी.डै.) : जालंधर: एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अमरीक सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को एयर इंडिया द्वारा नई दिल्ली से वाशिंगटन की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह इन दोनों शहरों को जोडऩे वाली इकलौती उड़ान होगी और इसमें बोइंग 777-200 एल.आर. विमान का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहां कि यह एयर इंडिया की अमरीकी शहरों के लिए 5वीं सीधी उड़ान होगी। कंपनी इससे पहले न्यूयार्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान शुरू कर चुकी है।

दिल्ली से वाशिंगटन और वाशिंगटन से दिल्ली की उड़ान हफ्ते में 3 दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। दोनों शहरों के बीच यात्रा में साढ़े 15 घंटों का समय लगेगा। इस उड़ान का किराया इकॉनमी क्लास के लिए 16,000 रुपए (टैक्स अलग) होगा। इन विमानों में 3 श्रेणियों की सीटें होंगी, जिनमें फर्स्ट क्लास की 8, बिजनेस क्लास की 35 और इकॉनमी क्लास की 195 सीटें होंगी। राजेश शर्मा, कस्टमर केयर सर्विस आफिसर अनुसार इस लाईट का अमृतसर से वाशिंगटन जाने वाले यात्री भी फायदा उठा सकते हैं।उन्होंने बताया कि अमृतसर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया का विमान रात 7 बजे उडान भरता है और 8 बजे दिल्ली पहुंचता है और नई दिल्ली से वाशिंगटन के लिए सीधी उड़ान का समय देर रात 1:15 बजे का है यानी यात्रियों के पास वाशिंगटन की सीधी उड़ान के लिए पर्याप्त समय बचता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!