Edited By vasudha,Updated: 02 Feb, 2019 05:21 PM
न्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पास से तेंदुए का शावक बरामद हुआ। वह थाईलैंड से इसे छुपाकर लेकर आया था लेकिन चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही शख्स को पकड़ लिया गया। तेंदुए के शावक का वीडियो भी सामने आया...
नेशनल डेस्क: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पास से तेंदुए का शावक बरामद हुआ। वह थाईलैंड से इसे छुपाकर लेकर आया था लेकिन चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। तेंदुए के शावक का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह तडपता हुआ दिखाई दे रहा है।
अधिकारियों ने शावक को अरिगनर अन्ना चिड़ियाघर के अधिकारियों को सौंपा दिया है जहां उसका ईलाज किया जा रहा है, उसकी उम्र 1 माह बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है एयरपोर्ट स्टाफ शावक को दूध पिलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह बहुत डरा हुआ है। उसका वजन 1.1 किलो बताया जा रहा है।
जिस यात्री के पास से शावक को बरामद किया गया उसकी पहचान काजा मोइदीन (45) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी एयरपोर्ट पर संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब चेक-इन के दौरान बैग में से कुछ आवाजें आई। छानबीन के दौरान यात्री के बैग से तेंदुए का शावक बरामद हुआ जिसके बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।