Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 Oct, 2026 11:31 PM

त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) बढ़ाने का फैसला...
नेशनल डेस्क : त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) बढ़ाने का फैसला किया है। ये नए चार्ज 6 अक्टूबर 2026 को रात 12:01 बजे के बाद की गई बुकिंग पर लागू होंगे।
इस फैसले का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो तय समय के बाद अपनी उड़ानें बुक करेंगे। फ्यूल सरचार्ज में यह बढ़ोतरी जेट फ्यूल, जिसे एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) भी कहा जाता है, की बढ़ती कीमतों के बीच की गई है।
दूरी के आधार पर बढ़ेंगे चार्ज
घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज तय की गई दूरी के आधार पर तय किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यात्रियों को अलग-अलग रूट पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। घरेलू उड़ानों के लिए, यह बढ़ोतरी ₹100 से ₹350 के बीच होने का अनुमान है। हालांकि कुछ रूट और किराए की श्रेणियों के लिए कुल बढ़ोतरी इससे ज़्यादा हो सकती है। रिपोर्टों से पता चलता है कि इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज को लगभग ₹375 से बढ़ाकर ₹1,300 कर दिया है।
यात्रियों के बजट पर असर
त्योहारी सीज़न के दौरान आमतौर पर हवाई टिकटों की मांग बढ़ जाती है। नतीजतन फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी से यात्रियों के लिए यात्रा का कुल खर्च और बढ़ सकता है। इन अतिरिक्त खर्चों का असर लंबी दूरी की उड़ानों पर खास तौर पर देखा जा सकता है।