'एयरलिफ्ट' के रियल हीरो का निधन, अक्षय कुमार ने जताया शोक

Edited By ,Updated: 21 May, 2017 12:58 PM

airlift real hero sunny mathew passes away

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म ''एयरलिफ्ट'' में रंजीत कत्याल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए अक्षय की काफी तारीफ हुई थी और 90 के दशक के रियल हीरो के बारे में लोगों को जानकारी मिली थी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म 'एयरलिफ्ट' में रंजीत कत्याल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए अक्षय की काफी तारीफ हुई थी और 90 के दशक के रियल हीरो के बारे में लोगों को जानकारी मिली थी। रंजीत कत्याल ने 90 के दशक में अनगिनत परिवारों को कुवैत और इराक से इवकुएतट कराया।
PunjabKesari
रंजीत कत्याल का नाम सनी मैथ्यू है और अब वो हमारे बीच नहीं रहे। सनी को हमेशा इतिहास के पन्नों में उनके बुलंद हौसलों और सराहनीय काम के लिए याद किया जाएगा। सनी मैथ्यू की मौत की जानकारी फिल्मकार निखिल आडवाणी ने ट्वीट करके दी और बाद में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके इस अकस्मात मौत पर दुख जताया।
 

सनी भारत के केरल से थे और उन्होंने 1,70,000 परिवारों को नई जिंदगी दी थी। मैथ्यू के निधन से उनके परिवार सहित उनके चाहने वालो में शोक का माहौल है। रंजीत इन सभी परिवारों को बड़े हौसले और हिम्मत के साथ एयरलिफ्ट करवाया था। उस समय कुवैत में 1,70,000 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे और उन लोगों को अम्मान से मुंबई लाने के लिए एयर इंडिया के विमानों ने कुल 488 उड़ानें भरीं थी। यह दूरी 4000 किलोमीटर से भी ज्यादा थी। यह अभियान खाड़ी युद्ध के दौरान चलाया गया था, जिसमें कुवैत और इराक में रह रहे भारतीय लोगों को बचाया गया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!