वापस आए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया

Edited By shukdev,Updated: 11 Aug, 2019 09:12 PM

ajay bisaria high commissioner of india to pakistan

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया देश वापस आ गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के...

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया देश वापस आ गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाते हुए बिसारिया को निष्कासित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं क्योंकि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया। 

पाकिस्तान यह स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने नवनियुक्त उच्चायुक्त मोइन उल हक को नई दिल्ली नहीं भेजेगा। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद को विदेश सचिव बनाए जाने के तीन महीने बाद हक की नियुक्ति की गई। ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को निष्कासित कर दिया था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!