एमजीपी में विभाजन के बाद अजगांवकर बने गोवा के उपमुख्यमंत्री

Edited By vasudha,Updated: 28 Mar, 2019 04:45 PM

ajgaonkar becomes deputy chief minister of goa

गोवा में एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद वीरवार को पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। अजगांवकर अब राज्य में दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं। गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई अन्य उपमुख्यमंत्री...

नेशनल डेस्क: गोवा में एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद वीरवार को पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। अजगांवकर अब राज्य में दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं। गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई अन्य उपमुख्यमंत्री हैं। 
PunjabKesari

राज्य की संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) वर्षा नाइक ने अजगांवकर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि विजय सरदेसाई और मनोहर अजगांवकर को तत्काल प्रभाव से उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है।

PunjabKesari
इससे पहले बुधवार को अजगांवकर और उनकी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के एक अन्य विधायक दीपक पावसकर ने अपने विधायक दल का भाजपा में विलय कर लिया था। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को  कैबिनेट से हटा दिया था। धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!