गुजरात की सभी 26 सीटों पर कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Edited By shukdev,Updated: 20 Apr, 2019 09:21 PM

all 26 seats in gujarat will be stopped tomorrow evening

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में आगामी 23 अप्रैल को सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक साथ होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का शोर कल शाम पांच बजे थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल अंतिम दिन भी चुनावी...

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में आगामी 23 अप्रैल को सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक साथ होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का शोर कल शाम पांच बजे थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल अंतिम दिन भी चुनावी रैलियां करेंगे। प्रचार के दौरान भाजपा ने जहां राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और विकास के साथ ही साथ कांग्रेस के गुजरात के साथ कथित अन्याय को मुख्य मुद्दा बनाया है वहीं कांग्रेस ने नोटबंदी और जीएसटी के अलावा किसानों की बदहाली और बेरोजगारी आदि को प्रमुखता से उठाया है। 

मोदी अब तक छह चुनावी सभाएं कर चुके हैं और गांधी ने भी कम से कम तीन रैलियां की है। दोनो ने एक दूसरे पर सीधे प्रहार भी किए हैं। गांधी ने मोदी पर गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया है और गरीबों के खाते में धन देने की अपनी न्याय योजना को भी खूब प्रचारित किया है। उन्होंने इसे गरीबी के खिलाफ अपनी पाट्री का सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है। भाजपा की ओर से इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जो गांधीनगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी भी हैं, ने अब तक चार रोड शो किए हैं तथा कल अंतिम दिन भी वह साणंद में एक रोड शो करने वाले हैं। उन्होंने भी अपनी सभाओं में कांग्रेस पर सीधे हमले किए हैं। 

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि प्रचार कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू , पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल तथा हाल में भाजपा छोड़ पार्टी में आये अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सभाएं की हैं। 

ज्ञातव्य है कि तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के साथ ही देश भर में कुल 14 राज्यों की कुल 115 सीटों पर चुनाव होना है। गुजरात में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण चार विधानसभा सीटों जामनगर ग्रामीण, ऊंझा, ध्रांगध्रा और माणावदर में उपचुनाव भी होंगे। 

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यहां कुल 4.47 करोड़ मतदाताओं में 2.14 करोड महिलाएं हैं। चुनाव के लिए कुल 51851 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी 26 लोकसभा सीटों पर कुल 371 प्रत्याशी मैदान में है इनमें से सर्वाधिक 31 सुरेन्द्रनगर में और न्यूनतम छह पंचमहाल में हैं। चार विधानसभा सीटों पर कुल 45 प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!