Edited By Ramkesh,Updated: 12 Oct, 2026 06:50 PM

बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। अब पैकेट वाली मटर को लेकर सोशल मीडिया पर मिलावट का दावा किया जा रहा है। एक वायरल वीडियो में महिला मटर के दानों को हाथ से रगड़ती नजर आ रही है।
Viral Video: बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। अब पैकेट वाली मटर को लेकर सोशल मीडिया पर मिलावट का दावा किया जा रहा है। एक वायरल वीडियो में महिला मटर के दानों को हाथ से रगड़ती नजर आ रही है। वीडियो में दानों से हरा रंग निकलता दिखाई देता है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर मटर में मिलावट की पुष्टि नहीं की जा सकती है। सोशल मीडिया पर Surender Kaur Healthy Tips नाम के अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो के कैप्शन में मिलावटखोरी पर चिंता जताई गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि मटर में इस्तेमाल किया गया हरा रंग सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही, मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
यूजर्स ने भी साझा किए अपने अनुभव
वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव साझा किए। एक महिला ने दावा किया कि उसने पुलाव बनाने के लिए मटर खरीदी थी। खाना बनाते समय मटर से रंग निकलने के कारण चावल भी हरे हो गए। वहीं, कुछ यूजर्स ने इस तरह की खाद्य मिलावट पर चिंता जताई और वीडियो साझा करने के लिए पोस्ट करने वाली महिला का धन्यवाद किया।
क्या रंग निकलने का मतलब मटर नकली है?
वीडियो में मटर से रंग निकलता दिखाई देने के बावजूद, इसे नकली या मिलावटी साबित करने के लिए वैज्ञानिक जांच जरूरी है। मटर की गुणवत्ता और उसमें किसी बाहरी रंग की मौजूदगी की पुष्टि संबंधित खाद्य सुरक्षा जांच के बाद ही की जा सकती है। अगर किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह हो, तो उपभोक्ता उसका नमूना सुरक्षित रखकर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत कर सकते हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।