शर्मनाक: तांत्रिक ने मुंहबोली बहन से किया होटल में बलात्कार

Edited By Anil dev,Updated: 27 Apr, 2018 10:46 AM

aman vihar hotel rape police

अमन विहार इलाके में एक तांत्रिक ने अपनी मुंहबोली बहन को झांसे में लेकर अजमेर के एक होटल में बलात्कार किया। पीड़िता को बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता तांत्रिक के कब्जे से छुटकर दिल्ली आई और परिवार वालों को आपबीती बताई।

अमन विहार: अमन विहार इलाके में एक तांत्रिक ने अपनी मुंहबोली बहन को झांसे में लेकर अजमेर के एक होटल में बलात्कार किया। पीड़िता को बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता तांत्रिक के कब्जे से छुटकर दिल्ली आई और परिवार वालों को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने पति और तीन बच्चों के साथ अमन विहार इलाके में किराए के मकान पर ग्राउंड फ्लोर के मकान में रहती है। जबकि आरोपी तांत्रिक उस्मान पहली मंजिल पर किराये पर रहता है और तंत्र विद्या कर लोगों की समस्याओं का समाधान करता है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति का घर सीलमपुर में है। वह सदर बाजार में गत्ते के डिब्बे बनाया करते हैं। उसने बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा एक महीने का है। उस्मान उसे बहन माना करता था। वह अक्सर घर में आता रहता था। बच्चे भी उसके पास चले जाया करते थे। सोमवार को उस्मान ने उसे कहा था कि वह अजमेर चादर चढ़ाने उसे ले जाएगा। जिसके लिए वह तैयार हो गई थी। मंगलवार को पति को बिना बताए वह अपने एक महीने के बच्चे को लेकर उसके साथ चली गई। अजमेर के एक होटल में उस्मान ने बलात्कार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

उस्मान के शिकंजे से छुटकर वह वीरवार को अपने घर आई। इस बीच मंगलवार को पीड़िता के पति ने उसकी गुमशुदगी अमन विहार थाने में दर्ज करा दी और सीलमपुर अपने दोनों बच्चों को लेकर चला गया। पीड़िता ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। अमन विहार पुलिस को उस्मान के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी। मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि हुई। सूत्रों की मानें तो अमन विहार पुलिस ने जब आरोपी उस्मान से फोन पर संपर्क किया। उस्मान ने बताया कि वह मुंबई में है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!