अमरनाथ यात्रा: सेना कमांडर ने की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jun, 2018 06:58 PM

amarnath yatra army commander review of security

अमरनाथ यात्रा से पहले उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की।

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा से पहले उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की। बता दें कि पिछले साल अमरनाथा यात्रा पर निकले यात्रियों की बस पर आतंकियों ने अनंतनाग में हमला कर दिया था, जिसमें सात यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके बाद से कश्मीर में आतंकियों के हमले लगातार होते रहे हैं। ऐसे में आतंकवाद से निपटने के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त और पुख्ता किए जा रहे हैं। 


संभावना है कि हाईवे से जुडऩे वाले लिंक रोड का इस्तेमाल कर आतंकी हमला कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि जम्मू से लेकर श्रीनगर नेशनल हाईवे और इसके आगे गांदरबल एवं पहलगाम जिलों के मुख्य रोड पर हर दो से तीन किलोमीटर पर जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात होंगे। यह सुरक्षाकर्मी हाईवे से लगने वाले सभी लिंक रोड की हर रोज पेट्रोलिंग करेंगे।

हिन्दुओं का पवित्र धार्मिक स्थान है अमरनाथ
अमरनाथ को हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है। यह श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इस गुफा की लंबाई  (भीतर की ओर गहराई) 19 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। गुफा 11 मीटर ऊँची है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्योंकि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!