3 दिन बाद मौसम में सुधार, बालटाल के रास्ते से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Jul, 2018 01:23 PM

amarnath yatra begins after rain

मौसम में सुधार होने के बाद आज अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के चौथे जत्थे को रवाना किया गया। इस जत्थे में करीब 3 हजार यात्री शामिल हैं। बालटाल से मौसम साफ होने के बाद जत्ते को रवाना किया गया है। तीन दिन लगातार बारिश के बाद आज आखिरकार मौसम

नई दिल्ली: मौसम में सुधार होने के बाद आज अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे में करीब 3 हजार यात्री शामिल हैं। तीन दिन लगातार बारिश के बाद आज आखिरकार मौसम खुलने के बाद यात्रियों को बेस कैंप से आगे बढ़ने की इजाजत मिली। बता दें कि जम्मू में खराब मौसम के कारण शनिवार को यहां से पवित्र अमरनाथ की यात्रा स्थगित कर दी गई थी।
PunjabKesari
मौसम प्रतिकूल होने की वजह से जम्मू के भगवतीनगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ श्रद्धालुओं के नए जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच शुक्रवार को ऊधमपुर में फंसे अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को शनिवार की सुबह गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
PunjabKesari
श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
जेहलम नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हो जाने के कारण कश्मीर विशेषकर राजधानी श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को वर्ष 2014 में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी याद आने लगी है जिसके चलते उन्होंने अपना कीमती सामान मकान की ऊपरी मंजिलों पर शिफ्ट कर लिया है।
PunjabKesari
जेहलम नदी कश्मीर के कई जिलों से ही नहीं, बल्कि श्रीनगर शहर के भी ज्यादातर हिस्सों से होकर गुजरती है। वर्ष 2014 में जब जेहलम का जलस्तर अचानक बढ़ा तो लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला था इसलिए शहर ने तबाही का भयानक मंजर देखा था, लेकिन अब जबकि लोगों को समय पर सूचना मिल गई है तो अपने बचाव में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता। इसके अलावा प्रशासन भी तमाम विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि शहर में बाढ़ आने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया जाएगा। वहीं श्रीनगर के निचले इलाके में पानी भर गया है। राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने हालात से निपटने के लिए अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!