Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Aug, 2018 11:35 AM
बारिश रूकने के बाद मौसम में सुधार होते ही श्री अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।
जम्मू: बारिश रूकने के बाद मौसम में सुधार होते ही श्री अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 548 यात्रियों के जत्थे को श्रीनगर के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों को 28 गाडिय़ों में सुरक्षा के साथ बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया गया। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा को रोकने का कारण सिर्फ बारिश ही नहीं थी बल्कि स्वतंत्रता दिवस और सुरक्षा भी थी।
14 और 15 अगस्त को पाकिस्तान व भारत अपना-अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। कश्मीर घाटी संवेदनशील इलाका है और ऐसे में यात्रा को सुरक्षा के कारणों से भी रोका गया था। यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और अभी तक 2.80 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न हो रही है।