Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Jul, 2019 12:15 PM
सोमवार को स्थगित रहने के बाद मंगलवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई।
जम्मू : सोमवार को स्थगित रहने के बाद मंगलवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। सुबह 5964 यात्रियों का जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना किया गया। यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। वहीं एक दिन स्थगित रहने के बाद आधार शिविर में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी के चलते के सोमवार को अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आहवान किया था। इसी के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये प्रशासन ने यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया था। जानकारी के अनुसार 1900 यात्री पहलगाम के रास्ते और चार हजार के करीब बालटाल के रास्ते यात्रा मार्ग पर हैं। अभी तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हंै।