Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Jul, 2019 11:51 AM
बारिश के कारण जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई।
जम्मू : बारिश के कारण जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। अधिकारिक जानकारी के अनुसार जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी यात्री वाहन को श्रीनगर के लिए रवाना नहीं किया गया। सडक़ मार्ग पर फिसलन बनी हुई है और ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुये प्रशासन ने यह फैसला लिया। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 26 दिनों की यात्रा में अभी तक 26 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें दो सेवादार और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 45 दिनों की यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी और अभी तक 3,8,839 यात्री बाबा भोले के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा शरद पूर्णिमा के दिन संपन्न हो रही है जोकि इस बार 15 अगस्त को है।