Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Jul, 2019 11:03 AM
जम्मू कश्मीर में बारिश का जोर है और ऐसे में पहाड़ों से भूस्खलन और शूटिंग स्टोनस का कहर भी जारी है।
उधमपुर : जम्मू कश्मीर में बारिश का जोर है और ऐसे में पहाड़ों से भूस्खलन और शूटिंग स्टोनस का कहर भी जारी है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास डिगडोल में पहाड़ों से गिरते पत्थरों की वजह से एक अमरनाथ यात्री घायल हो गया। घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं अमरनाथ यात्रा के आठवें दिन 15, 732 यात्रियों ने भोले बाबा के दर्शन कर लिये। अभी तक दर्शन कर चुके यात्रियों की संख्या भी 1, 11, 655 पहुंच चुकी है।