विदेशी महिला का आरोप, AC खराब बताकर शख्स कमरे में घुसा, गंदी नीयत से देखा

Edited By Anil dev,Updated: 13 Sep, 2018 01:36 PM

america u tube police video

यू-ट्यूब के जरिए एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी महिला ने एक वीडियो डालकर दिल्ली पुलिस ने होटल में अपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायत की है। मामला पहाडग़ंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उन्हें इस बारे में कोई शिकायत...

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): यू-ट्यूब के जरिए एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी महिला ने एक वीडियो डालकर दिल्ली पुलिस ने होटल में अपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायत की है। मामला पहाडग़ंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

दो महीनें पहले भारत घूमने आई थी महिला
वीडियो के जरिए महिला का कहना है कि करीब दो माह पहले वह दिल्ली घूमने के लिए आई थी और यहां पहाडग़ंज के एक होटल में ठहरी थी। जहां होटल के कर्मचारियों ने उसके दरवाजे को खटखटाया और कहा कि कमरे का एसी खराब हो गया है। पीड़िता की मानें तो ऐसी ठीक था। इसके बाद दरवाजा खुलवा कर उन्होंने युवती के साथ बदसलूकी की। पीड़िता ने उस रूम में ठहरने के दौरान मोबाइल से भी रिकॉर्ड किया है। आरोप है कि होटल का स्टाफ यौन उत्पीडऩ करने लगा। बकौल महिला वह इतनी डर चुकी थी कि खुद को दो दिन तक कमरे में बंद रखने पर मजबूर होना पड़ा था। बॉयफ्रेंड चार दिन पहले भारत छोड़कर अमेरिका लौट गया। बॉयफ्रेंड के जाते ही कर्मचारियों का बर्ताव अचानक बदल गया। उनमें से कुछ सीढिय़ों पर फॉलो करते थे। कमरे में फोन करके गंदी बातें किया करते थे।

 कमरे का वाई-फाई भी कर दिया बंद
आखिरी दो दिन बेहद मुश्किल भरे थे। संदिग्धों ने दरवाजा खुलवाने के लिए कमरे का एसी तक बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया और कहा कि एसी खराब है, हम ठीक करने आए हैं। फिर फोन करने लगते। उन लोगों ने कमरे का वाई-फाई भी बंद कर दिया। रात में दरवाजे के नीचे से परछाइयां दिखाई दे रही थीं। दो दिनों तक परछाइयां मेरे कमरे के इर्द-गिर्द ही थीं। दो माह बाद 11 सितम्बर को इस वीडियो को पोस्ट करने का पीड़िता ने कोई कारण नहीं बताया है। यह भी नहीं बताया कि उसने पुलिस से सम्पर्क क्या था या नहीं। घटना के बाद वह अपने देश लौट गई। अब पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

वेबसाइट के माध्यम से महिला ने चुना था होटल
वहीं, युवती ने सस्ते एवं अच्छे होटल मुहैया कराने वाली वेबसाइट के माध्यम से इस होटल को चुना था। जिला डीसीपी एमएस रंधावा का कहना है कि युवती का वीडियो देखा है। लेकिन उसकी तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। युवती से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पहाडग़ंज थाना पुलिस छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!