'जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें', रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच PM मोदी की लोगों से खास अपील
Edited By Radhika,Updated: 27 May, 2026 11:36 AM

देश में इस समय गर्मी का कहर जारी है। इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने लोगों से अपना खास ख्याल रखने की बात कही है। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया।
नेशनल डेस्क: देश में इस समय गर्मी का कहर जारी है। इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने लोगों से अपना खास ख्याल रखने की बात कही है। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- 'देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।'
<
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2026
>