ईद पर जम्मू कश्मीर में तिरंगे को सलाम, स्वतंत्रता दिवस पर अमित शाह श्रीनगर से फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Aug, 2019 01:47 PM

amit shah can unfurl tricolor in kashmir

धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में अब अमन और शांति का पैगाम दिया जा रहा है।

जम्मू : धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में अब अमन और शांति का पैगाम दिया जा रहा है। गांव भागथली स्थित मस्जिद में मुस्लिमों ने नमाज अता करने के बाद तिरंगा फहराया और देश में भाईचारे की कामना की। भारत माता की जय का नारा देते हुये मुस्लिम भाईयों ने रविवार को ईद से पहले देश को शांति का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर कोई विकास चाहता है। धारा 370 या फिर 35ए हटने से कोई फर्क नहीं है।


श्रीनगर में अमित शाह लहराएंगे ध्वत
इस बात की भी अटकलें हैं कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में तिरंगा फहरा सकते हैं। कहा जा रहा है कि शाह स्वतंत्रता दिवस के दिन श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहरा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वे मोदी के सपने को साकार करेंगे। एक बार मोदी ने भी लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश की थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस समय कश्मीर में मौजूद हैं। हांलाकि शाह के आने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर अटकलें काफी तेज हैं।


तिरंगे से देंगे आतंक को मात
केन्द्र सरकार इस बार कश्मीर के चार ऐसे जिलों में तिरंगा फहरा सकती है जो आतंक से ग्रस्त हैं। शोपियां, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग की पंचायतों में तिरंगा फहराकर आतंक को मात देने की कोशिश की जाएगी। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने को कहा है।
  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!