Edited By Pardeep,Updated: 01 Jul, 2019 11:47 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के आगामी छह जुलाई को हैदराबाद पहुंचने की संभावना है। वह यहां पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार शाम यहां आ सकते हैं।...
हैदराबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के आगामी छह जुलाई को हैदराबाद पहुंचने की संभावना है। वह यहां पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
पार्टी प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार शाम यहां आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शाह यहां सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे और तेलंगाना में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे।