अमित शाह ने गुजरात के साणंद में किया रोडशो, उमड़ा भारी जनसैलाब

Edited By shukdev,Updated: 21 Apr, 2019 03:34 PM

amit shah carried roadshow in sanand in gujarat

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को साणंद नगर में रोडशो किया। शाह गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शाह ने अहमदाबाद के साणंद में विशेष तौर पर डिजाइन किए गए खुले वाहन से रोडशो शुरू किया। उनके साथ गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी...

अहमदाबाद: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को साणंद नगर में रोडशो किया। शाह गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शाह ने अहमदाबाद के साणंद में विशेष तौर पर डिजाइन किए गए खुले वाहन से रोडशो शुरू किया। उनके साथ गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी भी थे। साणंद गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। 

PunjabKesariसाणंद विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में क्षत्रिय और कोली मतदाता हैं। साणंद विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के कानू पटेल विधायक हैं जो कोली समुदाय से आते हैं। शाह का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग सड़क पर निकले थे। 

PunjabKesariरोडशो से पहले शाह ने लोकसभा क्षेत्र के घाटलोदिया, बोडकदेव, थलतेज, वेजलपुर और सरखेज वार्ड के बूथ स्तर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम में समाप्त हो जाएगा। राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान मंगलवार को होगा जबकि मतगणना 23 मई को होगी। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!