कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख, रविवार के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 07:40 AM

amit shah expressed grief over the stampede at the kolkata puja pandal

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुए हादसे के मद्देनजर वहां रविवार के अपने दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुए हादसे के मद्देनजर वहां रविवार के अपने दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शाह ने घटना पर गहरा दुख जताया है और कोलकाता के रविवार के अपने दौरे के सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि वह वहां घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे।

शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,'अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'

शाह ने कहा कि प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा। मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!