मणिपुर भूस्खलन पर अमित शाह ने की रेल मंत्री से बात, बताया- बचाव अभियान में NDRF की टीम  शामिल

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Jun, 2022 03:55 PM

amit shah manipur cm railway minister manipur landslide

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में एक रेलवे निर्माण स्थल के समीप भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का एक दल भूस्खलन...

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में एक रेलवे निर्माण स्थल के समीप भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का एक दल भूस्खलन स्थल पर पहुंच गया है जबकि दो और दल रास्ते में हैं।


शाह ने ट्वीट किया कि मणिपुर में टुपुल रेलवे स्टेशन के समीप भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और अश्विनी वैष्णव से बातचीत की। बचाव अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। एनडीआरएफ का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और बचाव अभियान में शामिल हो गया। दो और दल टुपुल के रास्ते में हैं।

मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन के बाद दो लोगों की मौत हो गयी तथा स्थानीय और सैन्य कर्मियों समेत दर्जनों लोग लापता हैं। यह घटना बुधवार रात को टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि दो शव निकाले गए हैं और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!