पेट्रोल, डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर, अमित शाह ने की प्रधान से मुलाकात

Edited By Pardeep,Updated: 10 Sep, 2018 09:50 PM

amit shah meets pradhan on price price of petrol diesel

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मुलाकात हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। यह बैठक...

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मुलाकात हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में हुई। प्रधान से इस बारे में जानकारी को लेकर अभी संपर्क नहीं हो पाया। 
PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार ओडि़शा में विधानसभा चुनाव और ईंधन के दाम में तेजी का विषय दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय हो सकता है। ओडि़शा में विधानसभा चुनाव 2019 में होने हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.83 रुपए लीटर पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 88.12 रुपए लीटर तथा डीजल 77.32 रुपए लीटर पर पहुंच गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!