महागठबंधन पर शाह का तंज- भाजपा के मुकाबले दूर-दूर तक कोई नहीं

Edited By vasudha,Updated: 28 Jul, 2018 12:56 PM

amit shah nobody is far from the bjp

वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी पार्टी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं...

नेशनल डेस्क: वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी पार्टी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही शाह ने साफ किया कि भाजपा का एजेंडा धर्म या राजनीतिक लाभ नहीं बल्कि विकास है। 
PunjabKesari
हर जगह भाजपा की लहर 
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे राजनीतिक माहौल सांप्रदायिक रंग ले। उन्होंने कहा कि वह एक एक राज्य में गए हैं इस बार भाजपा के पक्ष में पहले से भी ज्यादा लहर है। शाह ने कहा कि दूर-दूर बीजेपी के लिए कोई भी पार्टी चुनौती के रूप में नहीं है। आज भाजपा के समर्थकों की संख्या 11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

PunjabKesari
मीडिया पर साधा निशाना 
शाह ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि वह गठबंधन की बात तो कर रही है लेकिन उन्हें राज्यों में मतदाताओं ने नकार दिया है। इसलिए महागठबंधन ज्यादा मायने नहीं रखता है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हए कहा कि वह भगवा को ज्यादा तूल दे रहे है जबकि किसी भी घटना में हमारे नेता शामिल नहीं हैं। लेकिन मीडिया ऐसी खबरे गढ़ रहा है। अगर ऐसी बातों को तूल न मिले तो कोई ध्रुवीकरण नहीं होगा। 

PunjabKesari
ऐतिहासिक गलतियों को सुधारेगी भाजपा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा उन ‘ऐतिहासिक गलतियों’ को ठीक करने के प्रयास में है जो आजादी के समय से ही जम्मू कश्मीर मुद्दे से निपटने में हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छी सरकार को कम विकसित क्षेत्रों के लिए काम करना चाहिए। इसलिए आप देखेंगे कि जम्मू कश्मीर के जम्मू और लद्दाख में बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। यह इसलिए हुआ कि  गलत नीतियों के कारण ये क्षेत्र काफी पीछे छूट गए। हम सिर्फ उन गलतियों को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी के अंदर दोस्ती का मौहाल है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!