Edited By shukdev,Updated: 05 Jan, 2019 06:50 PM
कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाए जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार की नीति की आलोचना की और कहा कि आखिर जनता ‘राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन’ के लिए भारी कीमत क्यों चुकाए ?...
नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाए जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार की नीति की आलोचना की और कहा कि आखिर जनता ‘राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन’ के लिए भारी कीमत क्यों चुकाए ? शाह ने ट्वीट किया,‘कर्नाटक में मौजूदा सरकार के शासनकाल में किसान मर रहे हैं। दलितों को गुलाम बनाया जा रहा है। आम जनता कर के बोझ से दबी जा रही है। आखिर कर्नाटक की जनता राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी निकम्मेपन के लिए इतनी भारी कीमत क्यों चुकाए?’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते राज्य के राजकोषीय संग्रह पर इसके विपरीत असर का हवाला देते हुए कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर की दर को बढ़ाकर क्रमश: 32 प्रतिशत और 21 प्रतिशत कर दिया है। इसके एक दिन बाद भाजपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी सामने आई है। शाह ने इससे पहले किसानों की आत्महत्या और दलितों को कथित तौर पर गुलाम बनाए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला बोला था।