सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमित शाह, उद्धव ठाकरे से नहीं की मुलाकात

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Sep, 2018 03:45 PM

amit shah reached siddhivinayak temple

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मुंबई में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की पूजा की। मुंबई में गुरुवार को गणेश चतुर्थी से 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हुआ है। शाह और उनकी पत्नी दोपहर बाद मुंबई पहुंचे। हवाईअड्डे पर शहर के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार

मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मुंबई में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की पूजा की। मुंबई में गुरुवार को गणेश चतुर्थी से 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हुआ है। शाह और उनकी पत्नी दोपहर बाद मुंबई पहुंचे। हवाईअड्डे पर शहर के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष शेलार की अध्यक्षता वाले बांद्रा स्थित गणपति मंडल गए और बप्पा की पूजा की। मंडल की साज-सज्जा इस वर्ष गोवा के महाल्सा देवी मंदिर की भांति की गई है।
PunjabKesari
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बांद्रा में ही रहने वाले सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलना शाह के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। शाह प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा गणेश मंडल भी गए। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणेश मंडलों में से एक है। गणेश मंडलों और मंदिरों में दर्शन के दौरान शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!