विरोधियों को अमित शाह का करारा जवाब, CAA पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी BJP

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Jan, 2020 03:34 PM

amit shah s response to caa opponents

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण अभियान की जोधपुर से शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने जो फैसला ले लिया अब वापिस नहीं होगा। शाह ने CAA का विरोध करने वालों को करारा जवाब देते हुए...

जोधपुरः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण अभियान की जोधपुर से शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने जो फैसला ले लिया अब वापिस नहीं होगा। शाह ने CAA का विरोध करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अब इस फैसले पर एक इंच भी वापिस नहीं जाएगी। शाह यहां कमला नेहरू नगर में सीएए के समर्थन में पार्टी की जनजागरण सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि चाहे सारे विपक्षी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।'' 

 

शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।

 

वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है। क्यों ये आयोजन करना पड़ा? क्योंकि जिस कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि अब शरणार्थियों के अच्छे दिन आ रहे हैं तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!