अमित शाह 19 जनवरी को झारखंड में, फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Edited By Yaspal,Updated: 14 Jan, 2019 08:38 PM

amit shah will blow up jharkhand on january 19

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 जनवरी को झारखंड में संतालपरगना की धरती से इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल...

दुमकाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 जनवरी को झारखंड में संतालपरगना की धरती से इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।

झारखंड की पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की मंत्री डाक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव में संतालपरगना की सभी तीन सीटों के साथ ही राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुट गये हैं। इसके लिए पार्टी द्वारा व्यापक रणनीति बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने दावा कि इस बार भाजपा संतालपरगना की दुमका और राजमहल सीट भी अपने खाते में करेगी।

डॉ. मरांडी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आगमी 19 जनवरी को संतालपरगना की धरती गोड्डा में आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम में ही शाह राज्य में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के शक्ति केन्द्र स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जीत दर्ज कराने का मंत्र देंगे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!