दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मदद की पेशकश की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आदरणीय ममता दीदी, दिल्ली के लोगों की ओर से मैं चक्रवात अम्फान की वजह से हुई तबाही से उबरने में पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति समर्थन एवं एकजुटता प्रकट करता हूं। कृपया बताएं कि हम इस संकट की घड़ी में क्या मदद कर सकते हैं।
नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मदद की पेशकश की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आदरणीय ममता दीदी, दिल्ली के लोगों की ओर से मैं चक्रवात अम्फान की वजह से हुई तबाही से उबरने में पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति समर्थन एवं एकजुटता प्रकट करता हूं। कृपया बताएं कि हम इस संकट की घड़ी में क्या मदद कर सकते हैं।
एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने ओडिशा के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मदद की पेशकश की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि हमारे पास जानकारी है कि चक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ओडिशा के तटीय जिलों में भी तूफान से भारी तबाही हुई है और बिजली के खंभे और टेलीफोन के टॉवर धराशायी हो गए हैं।
सिक्किम के CM हो गए आशीष के मुरीद, शिवराज को लिखी चिट्ठी
NEXT STORY