Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Mar, 2021 06:46 PM
भोपाल के गांधी नगर के एसएचओ अरुण शर्मा ने बताया, ''''भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।''''
नेशनल डेस्क (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को एक छोटा एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में तीन पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान खाली मैदान में क्रैश हुआ है। फिलहाल, स्थानीय लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है। इस विमान दुर्घटना में की जानकारी गांधी नगर के एसएचओ अरूण शर्मा ने दी है।
खबरों की मानें तो यह एक सर्वे विमान था जिसने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। टेकऑफ होने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। इस हादसे में दो ट्रेनी पायलट और कैप्टन अश्विनी शर्मा घालय हो गए हैं, सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोपाल के ASP दिनेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में गिरा।
बताया जा रहा है कि कैप्टन अश्विनी शर्मा अपने दो ट्रेनी पायल के साथ विमान को लेकर गुना जा रहे थे। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने विमान पर से अपना नियंत्रण खो दिया। विमान भारत सरकार के एक सर्वे कार्यक्रम में लगा हुआ था।विमान में सवार दो अन्य ट्रेनी पायलटों की पहचान समी और राज के तौर पर हुई है। समी और राज को मामूली चोट आई है।