Edited By Tanuja,Updated: 24 Oct, 2018 06:08 PM
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रह रहे एक भारतीय की दस लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 7.3 करोड़ रुपए) की ईनामी राशि वाली लॉटरी लगी है...
दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रह रहे एक भारतीय की दस लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 7.3 करोड़ रुपए) की ईनामी राशि वाली लॉटरी लगी है। खलीज टाइम्स के अनुसार दुबई में छह साल से रह रहे सौरव डे (45) की ये लॉटरी लगी है।
उन्होंने सितम्बर महीने में अपनी छुट्टियों में कोलकाता यात्रा के समय पहली बार दुबई डयूटी फ्री टिकट खरीदा था। डे एक बीमा कंपनी में काम करते हैं। उनके अलावा दो और लोगों की किस्मत खुली है। इसमें एक भारतीय बाबू अजीत बाबू (44) हैं। उन्हें बीएमडब्ल्यू कंपनी की मोटरबाइक मिलेगी। लाटरी हासिल करने वाले तीसरे शख्स श्रीलंका के सजीवा निरंजन हैं। उन्हें रेंज रोवर कार मिलेगी।