भारत की पहली महिला डॉक्टर का आज 153वां जन्म दिन, शुक्र ग्रह के क्रेटर को दिया इनका नाम

Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 31 Mar, 2018 03:53 PM

anandi gopal joshi one of the earliest indian female physicians vunus craters

आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की 153वीं जयंती है। इस अवसर पर गूगल ने एक बेहद शानदार ढंग से उन्हें याद किया है। गूगल ने आनंदी गोपाल जोशी के ऊपर डूडल बनाया है। जिसमें वह साड़ी पहने और गले में स्टेथोस्कोप डाले हुए दिख रही हैं और हाथ में...

नेशनल डेस्क: आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की 153वीं जयंती है। इस अवसर पर गूगल ने एक बेहद शानदार ढंग से उन्हें याद किया है। गूगल ने आनंदी गोपाल जोशी के ऊपर डूडल बनाया है। जिसमें वह साड़ी पहने और गले में स्टेथोस्कोप डाले हुए दिख रही हैं और हाथ में डिग्री नुमा कागज पकड़ रखा है। आनंदी गोपाल जोशी उस महिला का नाम है जिसने ऐसे दौर में रूढ़ियों की बेड़ियां तोड़कर सफलता हासिल की जब महिलाओं का घर से बाहर कदम निकालना भी अपराध समान माना जाता था। जब उन्होंने डॉक्टर बनने का फैसला लिया तो उनकी आलोचना भी हुई थी।
PunjabKesari

डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म एक मराठी परिवार में 31 मार्च, 1865 को कल्याण, ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम यमुना रखा। उनका परिवार एक रूढ़िवादी मराठी परिवार था, जो केवल संस्कृत पढ़ना जानता था। उनके पिता जमींदार थे। सिर्फ 9 साल की उम्र में उनकी शादी गोपालराव जोशी से हुई थी। लेकिन सामाजिक कुरीतियों और रुढ़िवादी सोच को तोड़कर उन्होंने ना सिर्फ भारत की पहली महिला डॉक्टर का दर्जा प्राप्त किया, बल्कि अमेरिका से डॉक्टर की डिग्री प्राप्त कर विदेश से पढ़ने वाली महिला भी बनी। 14 साल की उम्र में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी 10 दिनों में ही मौत हो गई। इस सदमें से आनंदीबाई जोशी से डॉक्टर बनने का निश्चय लिया और 1886 में डॉक्टर बनी। उनके इस उद्देश्य में उनके पति गोपालराव ने भी खूब साथ दिया।
PunjabKesari
22 साल की उम्र में टीबी से हुई मौत
डिग्री पूरी करने के बाद जब आनंदीबाई भारत वापस लौटीं तो उनका स्‍वास्‍थ्‍य बिगढ़ने लगा और मात्र 22 वर्ष की अल्‍पायु में टीबी की वजह से उनकी मृत्‍यु हो गई। यह सच है कि आनंदीबाई ने जिस उद्देश्‍य से डॉक्‍टरी की डिग्री ली थी, उसमें वे पूरी तरह सफल नहीं हो पाई, परन्तु उन्‍होंने समाज में वह स्थान प्राप्त किया, जो आज भी एक मिसाल है।
PunjabKesari
आनंदी गोपाल जोशी की शख्सियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'भोर का तारा' शुक्र ग्रह के एक क्रेटर का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दरअसल शुक्र ग्रह के तीन क्रेटर्स का नाम भारत की प्रसिद्ध महिलाओं के नाम पर रखा गया है। इसमें से जोशी क्रेटर आनंदी गोपाल जोशी के नाम पर रखा गया है।

आसान नहीं था डॉक्टर बनना
महिलाओं को लेकर देश में अभी भी लोगों की सोच में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आज से 100 साल की बात तो और अलग थी। जाहिर सी बात है कि आनंदी के डॉक्टर बनने की राह आसान नहीं रही हुई होगी। उनके अचानक फैसले से रिश्तेदार के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोग भी विरोधी में खड़े हो गए। एक महिला का विदेश जाकर पढ़ाई करना लोगों को भला कब गवारा होता। लेकिन आनंदी इन चुनौतियों से घबराई नहीं और डटकर सामना किया। लोगों को डर था कि वह वहां जाकर हिंदू धर्म त्याग देंगी और क्रिस्चन बन जाएंगी। उन्होंने जो फैसला किया, उस पर अडिग रहीं। उन्होंने लोगों को समझाया और कहा, मैं केवल डॉक्टरी की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका जा रही हूं। मेरा इरादा न तो धर्म बदलने का है और न वहां नौकरी करने का। मेरा मकसद भारत में रह कर यहां के लोगों की सेवा करने का है, क्योंकि भारत में एक भी महिला डॉक्टर नहीं है, जिसके अभाव में असमय ही बहुत-सी महिलाओं और बच्चों की मौत हो जाती है। आनंदी की इस बात से लोग काफी प्रभावित हुए। कुछ समय पहले तक जहां लोग उनके विदेश जाने को लेकर विरोध कर रहे थे, अब वही लोग हर तरह की मदद करने को तैयार थे।

PunjabKesari
डॉक्टर आनंदी का सौभाग्य था कि उनको गोपाल राव के रूप में ऐसा पति मिला था जो काफी सहयोगी था। उन्होंने न सिर्फ आनंदी का हौसला बढ़ाया बल्कि कदम-कदम पर मदद भी की। साल 1883 में आनंदी गोपाल ने अमेरिका (पेनसिल्वेनिया) की जमीन पर कदम रखा। उस दौर में वे किसी भी विदेशी जमीन पर कदम रखने वाली पहली भारतीय हिंदू महिला थीं। न्यू जर्सी में रहने वाली थियोडिशिया ने उनका पढ़ाई के दौरान सहयोग किया। उन्नीस साल की उम्र में साल 1886 में आनंदीबाई ने एम.डी कर लिया। डिग्री लेने के बाद वह भारत लौट आई। जब उन्होंने यह डिग्री प्राप्त की, तब महारानी विक्टोरिया ने उन्हें बधाई-पत्र लिखा और भारत में उनका स्वागत एक नायिका की तरह किया गया।

डॉक्टर आनंदी 1886 के अंत में भारत लौट आईं और अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल, प्रिंसलि स्टेट ऑफ कोल्हापुर में एक महिला डॉक्टर के रूप में प्रभार संभाला। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ही वह टीबी की शिकार हो गई, जिससे 26 फरवरी, 1987 को मात्र 21 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके जीवन पर कैरोलिन विल्स ने साल 1888 में बायॉग्रफी भी लिखी। इस बायॉग्रफी को दूरदर्शन चैनल पर ‘आनंदी गोपाल’ नाम से हिंदी टीवी सीरियल का प्रसारण किया गया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!