अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, राहुल गांधी ब्राह्मण कैसे, डीएनए सुबूत देंगे?

Edited By Yaspal,Updated: 11 Mar, 2019 07:22 PM

ananta kumar hegde s controversial statement how will rahul gandhi

केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल को मिश्रित नस्ल का बताते हुए पूछा है कि क्या वो अपने ब्राह्मण होने का डीएनए सबूत देंगे। राहुल गांधी और विपक्ष के बाकी नेताओं के...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल को मिश्रित नस्ल का बताते हुए पूछा है कि क्या वो अपने ब्राह्मण होने का डीएनए सबूत देंगे। राहुल गांधी और विपक्ष के बाकी नेताओं के बालाकोट एयरस्ट्राइक का सुबूत मांगे जाने पर हेगड़े ने राहुल को जमकर घेरा।

हेगड़े यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। शरीर के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट किया जाना था। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रियंका का सैंपल लिया जाए राहुल का नहीं। ये रिकॉर्ड पर है। तो ये मिश्रित नस्ल का इंसान सुबूत मांग रहा है। भारतीय इस पार्टी को जीतने दें, इसका सवाल ही नहीं उठता।" हेगड़े, कर्नाटक के सिरसी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 


राहुल गांधी ने खुद को बताया था ब्राह्मण
बीते साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान के पुष्कर में राहुल गांधी ने खुद को ब्राह्मण और गोत्र कश्मीरी कौल बताया था। उन्होंने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा भी की थी। 2017 में गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कई मंदिरों का दौरा किया। जहां उन्होंने खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बताया। 

 

हेगड़े इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। जनवरी में उन्होंने कहा था कि राहुल देश और धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। पिता मुस्लिम है। मां ईसाई तो बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से पांच बार के सांसद हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!