Edited By ,Updated: 08 Apr, 2016 04:22 PM
आंध्र प्रदेश के 35 साल का एक भिखारी रातों-रात लखपति बन गया। महज कुछ रोज पहले वो सड़कों पर भीख मांगा करता था। दरअसल, ये भिखारी भीख में मिले हुए पैसों से अकसर लॉटरी टिकट खरीदा करता था।
केरल: आंध्र प्रदेश के 35 साल का एक भिखारी रातों-रात लखपति बन गया। महज कुछ रोज पहले वो सड़कों पर भीख मांगा करता था। दरअसल, ये भिखारी भीख में मिले हुए पैसों से अकसर लॉटरी टिकट खरीदा करता था। वो भीख में मिले आधे से ज्यादा पैसों से आंध्र प्रदेश से केरल केवल लॉटरी टिकट खरीदने जाया करता था। कई सालों से टिकट खरीदते हुए उसके मन में ये विश्वास रहता था कि एक दिन उसकी लॉटरी जरूर निकलेगी।
आसपास के लोग जब उसको ऐसा करते हुए देखते तो उसे समझाया करते थे कि अपनी दिन भर की जमा पूंजी ऐसे बर्बाद मत करें। लॉटरी का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन उस पर किसी की बातों का असर नहीं और उसने टिकट खरीदने का सिलसिला जारी रखा।
लेकिन उसकी जिद और विश्वास ने आज उसकी 65 लाख की लॉटरी निकाली। वो अपनी पत्नी और तीन बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर ही करता था। लेकिन 65 लाख रुपए की लॉटरी लगने के बाद ये उम्मीद की जा रही है कि अब ये व्यक्ति सड़कों पर भीख नहीं मांगेगा और कोई अपना नया कारोबार शुरू करेगा।