आंध्र प्रदेश में BJP को झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Edited By vasudha,Updated: 17 Apr, 2018 12:34 PM

andhra pradesh bjp president resigns

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध सह रही मोदी सरकार को एक और झटका लगा है। आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कंभमपाटी हरिबाबू ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को अपने इस्तीफा भेजा...

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध सह रही मोदी सरकार को एक और झटका लगा है। आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हरिबाबू ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अपने इस्तीफा भेजा। राज्य में अपन ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। 

अध्यक्ष बनने की दौड़ में कइ्र नाम शामिल 
खबरों के अनुसार तेलुगू देशम पार्टी के अलग होने के बाद से ही भाजपा प्रदेश शाखा में बदलाव लाना चाहती थी। एमएलसी सोमू वीर राजू, विधायक और पूर्व मंत्री पी मानिकला राव, पूर्व कांग्रेस नेता कन्ना लक्ष्मीनारायण और यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी का नाम इकाई प्रमुख बनने की दौड़ में शामिल है। लक्ष्मीनारायण और पुरंदारेश्वरी कांग्रेस छोड़ साल 2014 में राज्य के विभाजन के मुद्दे पर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

भाजपा अपना रही नई रणनीति
वहीं कापू समुदाय से आने वाले सोमू वीर राजू और पी मानिकला राव आंध्र प्रदेश भाजपा के पुराने नेता है। माना जा रहा है कि पार्टी कापू समुदाय से ही किसी को अध्यक्ष पद सौंपना चाहती है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस व अन्य पार्टियों को टक्कर देने के लिए भाजपा नई रणनीति अपना रही है। वे कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए वरिष्ठ नेताओं का इस्तेमाल कर विपक्ष को मात देना चाहती है। साथ ही भाजपा टीडीपी को भी कड़ी टक्कर देना चाहती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!