Edited By Pardeep,Updated: 11 Feb, 2019 08:52 PM
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई। गौरतल है कि आज तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने...
नेशनल डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई। गौरतलब है कि तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे थे। चंद्रबाबू नायडू अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ धरने पर बैठे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरवाल और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी आंध्र भवन पहुंचकर नायडू का समर्थन किया। नायडू मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। बता दें कि उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग की है।